कोटा: प्रजापिता ब्रह्माकुमारी संस्थान की पहल, मीडिया बनेगा आध्यात्मिक जागरण का माध्यम, 19 अप्रैल को होगा कार्यक्रम

कोटा: प्रजापिता ब्रह्माकुमारी संस्थान की पहल, मीडिया बनेगा आध्यात्मिक जागरण का माध्यम, 19 अप्रैल को होगा कार्यक्रम

यतीश व्यास 

कोटा 13 अप्रेल। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा मीडिया द्वारा आध्यात्मिक जागरण से विश्व परिवर्तन विषय पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन 19 अप्रैल रविवार को किया जाएगा। यह आयोजन शक्ति सरोवर, कमला उद्यान लैंडमार्क सिटी, कुन्हाड़ी स्थित परिसर में प्रातः 11 बजे से शुरू होगा।

कार्यक्रम में समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की भूमिका पर विशेष रूप से प्रकाश डाला जाएगा। साथ ही मीडिया कर्मियों का सम्मान समारोह भी आयोजित किया जाएगा, जिसमें उत्कृष्ट कार्य करने वाले पत्रकारों और मीडिया प्रतिनिधियों को सम्मानित किया जाएगा।

इस अवसर पर आध्यात्मिक आर्ट गैलरी का अवलोकन कराया जाएगा, जहां आध्यात्मिकता से जुड़े विभिन्न चित्रों और संदेशों को प्रदर्शित किया जाएगा। 

कार्यक्रम में वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका अनीता दीदी विशेष वक्ता के रूप में अपने विचार रखेंगी। वहीं माधुबन न्यूज़ के जनसंपर्क प्रमुख संपादक बीके कोमल भाई मुख्य वक्ता के रूप में मीडिया और आध्यात्मिकता के संबंध पर अपने अनुभव साझा करेंगे। इसके अलावा कोटा संभाग प्रभारी राजयोगिनी बीके उर्मिला दीदी भी संबोधित करेंगी।

आयोजकों के अनुसार यह कार्यक्रम समाज में सकारात्मक सोच, आध्यात्मिक जागरूकता और नैतिक मूल्यों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। इसमें शहर के गणमान्य नागरिकों, मीडिया प्रतिनिधियों और आध्यात्मिक प्रेमी शामिल होंगे।