कोटा: सरकारी स्कूलों की कोई बराबरी नहीं- प्रकाश जायसवाल

कोटा: सरकारी स्कूलों की कोई बराबरी नहीं- प्रकाश जायसवाल

यतीश व्यास 

कोटा, 9 अप्रैल। बंबोरी के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में ब्लॉक स्तरीय प्रवेशोत्सव का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रकाश जायसवाल ने कहा कि सरकारी विद्यालय गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के बेहतर केंद्र हैं और अभिभावकों से बच्चों का नामांकन कराने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां हुईं, प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया तथा नवप्रवेशित बच्चों का स्वागत किया गया। इसके बाद गांव में जागरूकता रैली निकाली गई, जिसमें शिक्षा के प्रति प्रेरक नारे लगाए गए।

इस दौरान जनप्रतिनिधि, शिक्षक, अभिभावक और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।