रुद्र सेना बैठक में पदाधिकारियों को सर्टिफिकेट वितरण, गौ सेवा का लिया संकल्प

रुद्र सेना बैठक में पदाधिकारियों को सर्टिफिकेट वितरण, गौ सेवा का लिया संकल्प

झालावाड़। झालरापाटन स्थित भूतेश्वर महादेव मंदिर परिसर में रुद्र सेना की बैठक आयोजित हुई। इसमें दिल्ली से प्राप्त सर्टिफिकेट व आईडी पदाधिकारियों को वितरित किए गए।

राष्ट्रीय सचिव लक्ष्मण सिंह हिंदू ने कार्यकर्ताओं से संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने का आह्वान किया। साथ ही गर्मी को देखते हुए गौवंश के लिए पानी की टंकियां रखने का संकल्प दिलाया।

बैठक में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने संगठन विस्तार और गौ सेवा को बढ़ाने का निर्णय लिया।