कोटा: अवैध हथियार के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, देशी कट्टा व जिंदा कारतूस बरामद

कोटा: अवैध हथियार के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, देशी कट्टा व जिंदा कारतूस बरामद

यतीश व्यास


कोटा। भीमगंजमंडी पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर मोहम्मद इमरान उर्फ गोलू निवासी नेहरू नगर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से एक देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है।

पुलिस के अनुसार, मंगलवार को गश्त के दौरान देशराज चौराहे के नज़दीक एक संदिग्ध व्यक्ति पुलिस को देखकर तेजी से जाने लगा। शक होने पर पुलिस ने उसे रोककर तलाशी ली, जिसमें उसके पास अवैध देशी कट्टा और एक कारतूस मिला।

पूछताछ में कोई जवाब नहीं मिलने पर आरोपी को गिरफ्तार कर आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।