कोटा: देश के विकास में समाज की अहम भूमिका- छगन माहुर

कोटा: देश के विकास में समाज की अहम भूमिका- छगन माहुर

यतीश व्यास 

कोटा। मेवाड़ा कलाल संस्था की कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह रविवार को गुमानपुरा स्थित मेवाड़ा कलाल सभा भवन में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजबंधु उपस्थित रहे।

समारोह के मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष छगन माहुर ने नव निर्वाचित कार्यकारिणी को शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि देश के विकास में समाज की अहम भूमिका होनी चाहिए। कलाल समाज भगवान राजराजेश्वर सहस्त्रबाहु कार्तवीर्य अर्जुन के आदर्शों पर चलने वाला समाज है, जिसका इतिहास वीरता, ईमानदारी और कर्मठता से जुड़ा रहा है। उन्होंने नव कार्यकारिणी से समाज के गौरवशाली मूल्यों को बनाए रखते हुए समाज की प्रगति में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। माहुर ने समाज के आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग, युवाओं और महिलाओं को मुख्यधारा से जोड़ने की आवश्यकता पर भी जोर दिया। 

इस अवसर पर समाज के वरिष्ठजनों एवं विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करने वाली प्रतिभाओं का सम्मान भी किया गया। कार्यक्रम में मेवाड़ा कलाल संस्था के अध्यक्ष दुर्गाशंकर मेवाड़ा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय वर्मा, उपाध्यक्ष हुकमचंद मेवाड़ा, महामंत्री अशोक मेवाड़ा, कोषाध्यक्ष सुधीर सरोंजा सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं समाजबंधु उपस्थित रहे।