कोटा: हनुमान जयंती पर आईएल मंदिर के बाहर प्याऊ का उद्घाटन, राहगीरों को मिलेगी राहत

कोटा: हनुमान जयंती पर आईएल मंदिर के बाहर प्याऊ का उद्घाटन, राहगीरों को मिलेगी राहत

यतीश व्यास


कोटा। हनुमान जयंती के अवसर पर आईएल मंदिर के बाहर हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी प्याऊ (जल भंडार) का उद्घाटन किया गया। यह प्याऊ एसबीआई पेंशनर्स एसोसिएशन कोटा इकाई द्वितीय की सहयोगी संस्था सेवा संस्थान द्वारा संचालित किया जा रहा है।

प्याऊ का उद्घाटन मुख्य अतिथि एसबीआई कोटा अंचल के उपमहाप्रबंधक कल्याण गज़वेल्ली एवं विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय कार्यालय कोटा के क्षेत्रीय सहायक महाप्रबंधक नवीन लखवानी द्वारा किया गया। इस पहल से आसपास के कॉलोनीवासियों और विद्यार्थियों को गर्मी के मौसम में शीतल पेयजल की सुविधा मिलेगी।

इस अवसर पर आईएल मंदिर के संरक्षक सुरेन्द्र शर्मा, पूर्व नेता प्रतिपक्ष नगर निगम कोटा विवेक राजवंशी एवं पूर्व पार्षद योगेश राणा का विशेष सानिध्य रहा।

कार्यक्रम में एसबीआई पेंशनर्स एसोसिएशन के आर.एस. गुप्ता, आर.के. जैन, ए.के. ढल, आर.के. गुप्ता, बी.एस. चंद्रावत, ओम गट्टानी, एल.आर. सिन्हा, पी.सी. सोनी सहित कई सदस्य उपस्थित रहे। साथ ही आईएल मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारी योगेन्द्र जोशी, मोहन पंचोली, मनोहर खंडेलवाल, बंशीधर मंगल एवं महिला मंडल संयोजिका श्रीमती पुष्पा गट्टानी सहित अन्य गणमान्यजन भी मौजूद रहे।