हिसार में आज से जुटेंगे पंजाबी खत्री सभा के राष्ट्रीय पदाधिकारी, समाज के मुद्दों पर होगा मंथन

हिसार में आज से जुटेंगे पंजाबी खत्री सभा के राष्ट्रीय पदाधिकारी, समाज के मुद्दों पर होगा मंथन

यतीश व्यास 

कोटा। समस्त पंजाबी खत्री सभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का दो दिवसीय अधिवेशन 23-24 अक्टूबर को हिसार में आयोजित होगा। सभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रवीण गुलाटी ने बताया कि अधिवेशन में देशभर के पदाधिकारी और कार्यकारिणी सदस्य शामिल होंगे।

अधिवेशन में समाज के लिए धाम निर्माण की योजना, जातिगत जनगणना में खत्री जाति और पंजाबी भाषा दर्ज कराने को लेकर जागरूकता अभियान तथा संगठन की मजबूती जैसे विषयों पर चर्चा होगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्वानंद आर्य सहित वरिष्ठ पदाधिकारी समाज की एकता और सामाजिक हितों से जुड़े मुद्दों पर विचार रखेंगे।