कोटा: थाने से चंद कदम दूर मंदिर में चोरी, व्यस्त बजरिया क्षेत्र से शीतला माता मंदिर का घंटा गायब

कोटा: थाने से चंद कदम दूर मंदिर में चोरी, व्यस्त बजरिया क्षेत्र से शीतला माता मंदिर का घंटा गायब

यतीश व्यास 

कोटा। शहर के स्टेशन रोड स्थित प्राचीन शीतला माता मंदिर में चोरी का मामला सामने आया है। 13 अक्टूबर की रात अज्ञात व्यक्ति मंदिर परिसर से घंटा चोरी कर ले गया। मंदिर अध्यक्ष रघुनाथ ने 17 अक्टूबर को भीमगंजमंडी थाने में रिपोर्ट देकर चोरी गए घंटे की तलाश करने और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

हैरानी की बात यह है कि शीतला माता मंदिर भीमगंजमंडी थाने से महज कुछ ही दूरी पर स्थित है। मंदिर स्टेशन बजरिया के व्यस्ततम क्षेत्र में है और रेलवे स्टेशन भी यहां से कुछ ही मीटर की दूरी पर है। ऐसे व्यस्त इलाके में मंदिर से घंटा चोरी होने की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, 13 अक्टूबर की रात अज्ञात व्यक्ति मंदिर परिसर से घंटा चुरा ले गया। मंदिर प्रबंधन ने अपने स्तर पर काफी तलाश की, लेकिन घंटे का कोई सुराग नहीं लगा।