कोटा: 17 दिसंबर को मनाया जाएगा राष्ट्रीय पेंशनर्स दिवस, तैयारियों को लेकर हुई बैठक

कोटा: 17 दिसंबर को मनाया जाएगा राष्ट्रीय पेंशनर्स दिवस, तैयारियों को लेकर हुई बैठक

यतीश व्यास 

कोटा, 9 अक्टूबर। ऑल इंडिया रेलवेमेन पेंशनर्स वेलफेयर फेडरेशन (एआईआरपीडब्ल्यूएफ) की एग्जीक्यूटिव कमेटी की बैठक शुक्रवार को आयोजित हुई। बैठक में आगामी 17 दिसंबर को राष्ट्रीय पेंशनर्स दिवस मनाने का निर्णय लिया गया।

फेडरेशन के अध्यक्ष सचिव जी.पी. सिंह ने बताया कि बैठक के बाद स्वास्थ्य सेवाओं और बैंकिंग संबंधी विषयों पर दो सेमिनार आयोजित किए गए। इनमें वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य की देखभाल, त्वरित सहायता और बैंकिंग संबंधी समस्याओं के समाधान की जानकारी दी गई।

एआईआरएफ कार्यकारिणी सदस्य इरशाद खान ने मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल के सहयोग से मेडिकल कैंप आयोजित करने का प्रस्ताव रखा। साथ ही पास सुविधा सहित अन्य मुद्दों पर जानकारी साझा की गई।

बैठक में फेडरेशन के पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों ने विचार रखे। संचालन एम.एस. बग्गा ने किया।