कोटा: दुकान का ताला तोड़कर मोबाइल चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, 34 मोबाइल फोन और एक टैबलेट बरामद

कोटा: दुकान का ताला तोड़कर मोबाइल चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, 34 मोबाइल फोन और एक टैबलेट बरामद

यतीश व्यास 

कोटा। दादाबाड़ी थाना पुलिस ने दुकान का ताला तोड़कर मोबाइल फोन चोरी करने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी किए गए 34 मोबाइल फोन और एक टैबलेट बरामद किया है।

सिटी एसपी तेजस्वनी गौतम ने बताया कि 12 सितंबर को अब्दुल हसन ने रिपोर्ट दी थी कि तीनबत्ती चौराहा रोड स्थित उनकी दुकान के ताले तोड़कर अज्ञात बदमाश करीब 35 से 40 मोबाइल फोन और एक सैमसंग टैबलेट चोरी कर ले गए। वारदात 11 और 12 सितंबर की रात दुकान बंद होने के बाद हुई थी।

पुलिस ने जांच करते हुए तीन आरोपियों दीपक उर्फ दीपू, विशाल मालवीय और सलमान को गिरफ्तार किया। आरोपियों से पूछताछ के बाद उनकी निशानदेही पर चोरी का सामान बरामद किया गया।