कोटा में ऑपरेशन हॉक का असर: अवैध चाकू-धारदार हथियार रखने वालों पर कार्रवाई, 15 बदमाश गिरफ्तार, 8 वाहन जब्त, 9 टीमों ने संभाला मोर्चा

कोटा में ऑपरेशन हॉक का असर: अवैध चाकू-धारदार हथियार रखने वालों पर कार्रवाई, 15 बदमाश गिरफ्तार, 8 वाहन जब्त, 9 टीमों ने संभाला मोर्चा

यतीश व्यास 

कोटा। पुलिस ने ऑपरेशन हॉक (हंट अगेंस्ट वेपन्स एंड नाइव्स) के तहत कार्रवाई करते हुए 15 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अवैध धारदार हथियार बरामद कर उनके खिलाफ प्रकरण दर्ज किए हैं। एसपी तेजस्वनी गौतम के नेतृत्व में यह अभियान 2 अक्टूबर से शुरू किया गया। अभियान का उद्देश्य अवैध हथियारों, चाकू और धारदार हथियारों के निर्माण, बिक्री, परिवहन, भंडारण एवं उपयोग पर रोकथाम करना है।

अभियान के तहत शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में कुल 9 पुलिस टीमों का गठन किया गया। टीमों ने कार्रवाई करते हुए 15 व्यक्तियों को अवैध धारदार हथियारों के साथ गिरफ्तार किया। आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामले दर्ज कर उन्हें न्यायिक कार्रवाई के लिए भेजा गया।

इसी दौरान यातायात एवं वाहन संबंधी नियमों के उल्लंघन पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत भी कार्रवाई की गई। धारा 185 में 2 तथा धारा 207 में 6 कार्रवाई करते हुए कुल 8 वाहन जब्त किए गए।