कोटा: माधवराव सिंधिया की पुण्यतिथि पर किया नमन, जरूरतमंदों को बांटी खाद्य सामग्री

कोटा: माधवराव सिंधिया की पुण्यतिथि पर किया नमन, जरूरतमंदों को बांटी खाद्य सामग्री

यतीश व्यास 

कोटा। छावनी चौराहे स्थित माधवराव सिंधिया पार्क में महाराज माधवराव सिंधिया वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में पूर्व केंद्रीय मंत्री माधवराव सिंधिया की पुण्यतिथि श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में सोसाइटी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर जरूरतमंद लोगों को खाद्य सामग्री का वितरण भी किया गया।

सोसाइटी राजस्थान के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता एडवोकेट इन्द्रमोहन सिंह हनी ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी माधवराव सिंधिया की पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा पर पुष्प एवं मालाएं अर्पित कर उन्हें नमन किया। 
कार्यक्रम में स्थानीय नागरिकों के साथ सोसाइटी के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।