कोटा: समरस साहित्य संस्थान का संभागीय अधिवेशन, नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ

कोटा: समरस साहित्य संस्थान का संभागीय अधिवेशन, नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ

यतीश व्यास 

कोटा। समरस संस्थान साहित्य सृजन, भारत की संभागीय इकाई कोटा का संभागीय अधिवेशन, शपथ ग्रहण, समरस सम्मान समारोह, पुस्तक विमोचन एवं गीत-संगीत कार्यक्रम रविवार को एक निजी होटल में आयोजित हुआ।

गुजरात से आए संस्थान के संभागीय संयोजक डॉ. मुकेश कुमार व्यास ‘स्नेहिल’ ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में संस्थान का पहला भवन बनाया गया है और कोटा में कार्यकर्ताओं की सक्रियता को देखते हुए दूसरा भवन बनाने की दिशा में प्रयास किए जाएंगे।

साहित्यकार विजय जोशी ने कहा कि साहित्यिक संस्थाएं रचनाकारों को मंच देने के साथ भाषा के प्रचार-प्रसार और पुस्तकों के प्रकाशन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। समारोह में राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. शशि जैन, डॉ. प्रभात कुमार सिंघल, आनंद कुमार जैन ‘अकेला’, डॉ. वैदेही गौतम, गोविंद गुरु, नवनीत राय ‘रुचिर’, रघुनाथ मिश्र, जितेंद्र निर्मोही ने विचार व्यक्त किए।

इस दौरान संभागीय अध्यक्ष महेश पंचोली सहित नव मनोनीत पदाधिकारियों ने शपथ ली। सभी को मनोनयन एवं हिंदी पखवाड़े के सम्मान पत्र प्रदान किए गए। डॉ. प्रभात कुमार सिंघल को विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर सम्मानित किया गया। रश्मि वैभव गर्ग की पुस्तक ‘मन की पगडंडियां’ एवं अंजना मनोज गर्ग की ‘पिघलती संवेदनाएं’ का विमोचन भी हुआ।

श्रावणी एवं उड़ती पतंग प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार व प्रमाण पत्र दिए गए। हिमानी भाटिया, वंदना शर्मा एवं राजेंद्र कुमार जैन ने भजन-गीत प्रस्तुत किए, जबकि डॉ. सुशीला जोशी ने कविता के माध्यम से संस्थान का गुणगान किया। जितेंद्र निर्मोही के साहित्य पर शोध करने वाले नीरज वर्मा को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन महेश पंचोली ने किया।