कोटा: रेलवे माइक्रोग्रिड में पावर फ्लो मैनेजमेंट पर डॉ. तपेश योगी को पीएचडी की उपाधि

कोटा: रेलवे माइक्रोग्रिड में पावर फ्लो मैनेजमेंट पर डॉ. तपेश योगी को पीएचडी की उपाधि

यतीश व्यास 

कोटा, 27 सितंबर। स्टेशन के पूनम कॉलोनी निवासी तपेश योगी ने राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय (आरटीयू) कोटा से विद्युत अभियांत्रिकी में पीएचडी का शोधकार्य पूर्ण किया। सह जनसंपर्क अधिकारी विक्रम राठौड़ ने बताया कि डॉ. तपेश ने अपना शोधकार्य प्रो. दिनेश बिरला के निर्देशन में पूरा किया।

उनका शोध ऐनहांसिंग पावर एंड वोल्टेज कंट्रोल थ्रू पावर फ्लो मैनेजमेंट इन रेलवे माइक्रोग्रिड्स विषय पर केंद्रित रहा। शोध में रेलवे माइक्रोग्रिड, सौर ऊर्जा, ऊर्जा भंडारण और विद्युत नियंत्रण तकनीकों के माध्यम से रेलवे की ऊर्जा दक्षता एवं विश्वसनीयता बढ़ाने के पहलुओं का अध्ययन किया गया।

शोध निर्देशक प्रो. दिनेश बिरला ने डॉ. तपेश योगी को उपलब्धि पर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि गौरव का विषय है और उम्मीद जताई कि डॉ. तपेश विद्युत अभियांत्रिकी एवं तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में शोध और नवाचार को आगे बढ़ाने में योगदान देंगे।