कोटा: राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के वाइस चेयरमैन बने मुकेश गालव

कोटा: राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के वाइस चेयरमैन बने मुकेश गालव

यतीश व्यास 

कोटा, 10 सितंबर। हिन्द मजदूर सभा के राष्ट्रीय सचिव ऑल इंडिया रेलवेमेंस फेडरेशन के सहायक महामंत्री एवं वेस्ट सेंट्रल रेलवे एम्पलाईज यूनियन के महामंत्री मुकेश गालव को नेशनल सेफ्टी काउंसिल ऑफ इंडिया का वाइस चेयरमैन (वर्कर्स) चुना गया है। मुंबई में हुई परिषद की 195वीं बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक में उनका सर्वसम्मति से निर्वाचन हुआ।

नेशनल सेफ्टी काउंसिल देशभर में कार्यस्थल सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं पर्यावरण के क्षेत्र में काम करने वाली स्वायत्त एवं गैर-लाभकारी संस्था है। पदाधिकारियों ने कहा कि गालव के अनुभव से श्रमिकों की सुरक्षा और हितों से जुड़े मुद्दों को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूती मिलेगी।