झालावाड: हनुमान चालीसा पाठ के साथ भक्ति भाव से मनाया जन्मदिन

झालावाड: हनुमान चालीसा पाठ के साथ भक्ति भाव से मनाया जन्मदिन

झालावाड़। झालरापाटन में रुद्र सेना के जिला कार्यकारिणी सदस्य मुकेश सोनी ने अपने जमाई आदर्श सोनी का जन्मदिन धार्मिक वातावरण में मनाया। इस मौके पर उनके निवास पर रुद्र सेना के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की उपस्थिति में सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया गया।

कार्यक्रम के दौरान पूरा माहौल भक्तिमय रहा। सभी ने भगवान हनुमान की आराधना कर देश, समाज और धर्म की उन्नति की कामना की। मुकेश सोनी ने कहा कि सनातन धर्म में जन्मदिन केवल उत्सव नहीं, बल्कि ईश्वर के प्रति आस्था और कृतज्ञता प्रकट करने का अवसर है।

कार्यक्रम के अंत में प्रसादी वितरण किया गया। आयोजन में राजस्थान कार्यकारिणी सदस्य हितेश मीणा, तहसील अध्यक्ष भारत सिंह मीणा, जिला सचिव ईश्वर सोनी, तहसील सह गौ रक्षा प्रमुख पवन गौड़, रक्तदाता अध्यक्ष शीतल गौड़, तहसील गौ रक्षा संगठन मंत्री विशाल सोनी, तहसील अध्यक्ष कालू सुमन सहित कार्यकर्ता प्रियांशु सोनी, निखिल खटीक, कृष्णा सुमन, युवराज खत्री, सचिन जैन, निर्मल राव, वंश सोनी, अभिषेक नामदेव, मांगीलाल आदि मौजूद रहे।