कोटा: वार्ड 13 में डेढ़ दर्जन स्थानों पर हुआ कांग्रेस प्रत्याशी फैजल बेग का स्वागत

कोटा: वार्ड 13 में डेढ़ दर्जन स्थानों पर हुआ कांग्रेस प्रत्याशी फैजल बेग का स्वागत

यतीश व्यास 

कोटा। नगर निगम चुनाव में वार्ड 13 से कांग्रेस प्रत्याशी फैजल बेग ने मंगलवार को पांचवें दिन भी विभिन्न क्षेत्रों में जनसंपर्क किया। गली नंबर 2, संजय नगर और हुसैनी नगर सहित कई क्षेत्रों में समर्थकों ने उनका स्वागत किया।

जनसंपर्क के दौरान डेढ़ दर्जन से अधिक स्थानों पर समर्थकों ने फैजल बेग को केले, लड्डू और सेब से तौला। गली नंबर 2 में अब्बासी समाज के लोगों ने केले से तौलकर स्वागत किया। हुसैनी नगर मे फूल-मालाएं पहनाकर उनका अभिनंदन किया।

जनसंपर्क के दौरान फैजल बेग मतदाताओं के घरों तक पहुंचे और लोगों से संवाद किया। कई स्थानों पर महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों ने उनका स्वागत कर स्थानीय समस्याओं से अवगत कराया।

फैजल बेग ने कहा कि वार्ड में सड़क, नाली, सफाई और अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता से कराया जाएगा। उन्होंने मतदाताओं से कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की।