कोटा: विमला सिंह की पुण्यतिथि पर रक्तदान व चिकित्सा शिविर आयोजित

कोटा: विमला सिंह की पुण्यतिथि पर रक्तदान व चिकित्सा शिविर आयोजित

यतीश व्यास 

कोटा, 7 सितंबर। समाजसेवी विशाल सिंह की माता स्व. विमला सिंह की 22वीं पुण्यतिथि पर भारत सी. सै. स्कूल, नयापुरा में निशुल्क मेडिकल कैंप एवं रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 51 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया।

शिविर में ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर, आंखों, कोलेस्ट्रॉल एवं कैल्शियम की निशुल्क जांच के साथ स्वास्थ्य परामर्श दिया गया। रक्तदान शिविर में एकत्रित रक्त को अग्रवाल ब्लड बैंक एवं सरकारी अस्पताल के लिए उपलब्ध कराया गया।

इस दौरान भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष छगन माहुर, अरविंद सिसोदिया, हिम्मत सिंह हाड़ा, प्रकाश चंद्र सिंह, विशाल सिंह, प्रियंका सिंह, अरविंद सिंह एवं प्रशांत सिंह उपस्थित रहे।