कोटा: वार्ड 13 में फैजल बेग ने शुरू किया चुनावी जनसंपर्क, वार्ड की समस्याओं पर की चर्चा, समर्थकों के बीच दिखा उत्साह

कोटा: वार्ड 13 में फैजल बेग ने शुरू किया चुनावी जनसंपर्क, वार्ड की समस्याओं पर की चर्चा, समर्थकों के बीच दिखा उत्साह

यतीश व्यास 

कोटा। नगर निगम चुनाव की सरगर्मियों के बीच वार्ड नंबर 13 में कांग्रेस ने चुनावी बिगुल फूंक दिया है। कांग्रेस प्रत्याशी फैजल बेग ने शुक्रवार को संजय नगर स्थित कांग्रेस चुनाव कार्यालय से जनसंपर्क अभियान की शुरुआत कर मतदाताओं के बीच पहुंचना शुरू किया।

फैजल बेग का जनसंपर्क अभियान संजय नगर से शुरू होकर मस्जिद गली, सब्जी मंडी, मुख्य बाजार और वार्ड के अन्य इलाकों तक पहुंचा। इस दौरान समर्थकों और क्षेत्रवासियों ने कई स्थानों पर साफा बांधकर व मालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया।

कांग्रेस प्रत्याशी ने घर-घर पहुंचकर लोगों से मुलाकात की और वार्ड की समस्याओं के साथ विकास के मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने मतदाताओं से कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की। 

जनसंपर्क अभियान में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की सक्रियता और समर्थकों की मौजूदगी से वार्ड में चुनावी माहौल गरमाता नजर आया। बाजारों और गलियों में हुए जनसंपर्क के दौरान लोगों की भीड़ भी देखने को मिली।

वार्ड 13 में चुनावी मुकाबला अब धीरे-धीरे रोचक होता जा रहा है। कांग्रेस प्रत्याशी के मैदान में सक्रिय होने के बाद अन्य प्रत्याशियों के प्रचार अभियान पर भी निगाहें टिकी हैं। आने वाले दिनों में वार्ड की सियासी गतिविधियां और तेज होने की संभावना है।