कोटा: वार्ड नंबर 13 के समीकरणों में नया मोड़, कांग्रेस प्रत्याशी फैजल बेग के समर्थन में उतरे निर्दलीय प्रत्याशी

यतीश व्यास 

कोटा। नगर निगम चुनाव में वार्ड नंबर 13 के समीकरणों में नया मोड़ आ गया है। वार्ड से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल करने वाले मोहम्मद अकरम खान ने अपना नामांकन वापस ले लिया है और कांग्रेस प्रत्याशी फैजल बेग को समर्थन देने की घोषणा की है।

अकरम खान ने वार्ड नंबर 13 के मतदाताओं से अपील की है कि वे कांग्रेस प्रत्याशी फैजल बेग के पक्ष में मतदान करें और उन्हें अधिक से अधिक मतों से विजयी बनाएं। उनके नामांकन वापस लेने और कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में आने से वार्ड में चुनावी मुकाबला रोचक हो गया है।