कोटा: डीसीएम में फिर सजेगी कृष्ण लीलाओं की भव्य झाकियां, 3-4 सितम्बर को होंगे 22 झाँकियों के दर्शन

कोटा: डीसीएम में फिर सजेगी कृष्ण लीलाओं की भव्य झाकियां, 3-4 सितम्बर को होंगे 22 झाँकियों के दर्शन

यतीश व्यास 

कोटा। डी.सी.एम. श्रीराम लिमिटेड के श्रीराम कला मंदिर परिसर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर 3 व 4 सितम्बर को भगवान श्रीकृष्ण की विभिन्न लीलाओं पर आधारित भव्य झाँकियां सजाई जाएंगी। दोनों दिन शाम 7 बजे से श्रद्धालु दर्शन कर सकेंगे।

वर्ष 1971 से डीसीएम में जन्माष्टमी पर झाँकियों के आयोजन की परंपरा रही है। वर्ष 2019 में आयोजित झाँकियों को देखने के लिए करीब डेढ़ लाख श्रद्धालु पहुंचे थे। कोविड काल के बाद एक बार फिर यह आयोजन होने जा रहा है।

इस वर्ष कुल 22 झाँकियां सजाई जा रही हैं, जिनमें 19 विद्युत चलित होंगी। कृष्ण जन्म, यमुना पार, माखन लीला, कालिया मर्दन, सुदामा सत्कार, गोवर्धनधारी, कंस वध, द्रौपदी चीर हरण और विराट रूप सहित श्रीकृष्ण की विभिन्न लीलाओं का जीवंत चित्रण किया जाएगा।

इस बार राधा-कृष्ण की नौका विहार झाँकी विशेष आकर्षण रहेगी। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष बैरिकेडिंग और सुरक्षा व्यवस्था की गई है।