कोटा: फूलों और रोशनी से सजेगा आईएल मंदिर, जन्माष्टमी पर होंगे विशेष आयोजन

कोटा: फूलों और रोशनी से सजेगा आईएल मंदिर, जन्माष्टमी पर होंगे विशेष आयोजन

यतीश व्यास 

कोटा। जन्माष्टमी को लेकर आईएल मंदिर में तैयारियां शुरू हो गई हैं। हर वर्ष की तरह इस बार भी मंदिर में जन्माष्टमी महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। मंदिर को फूलों, की मालाओं और आकर्षक रोशनी से सजाया जा रहा है।

आईएल मंदिर चैरिटेबल ट्रस्ट की बैठक मंदिर ट्रस्ट कार्यालय संरक्षक सुरेंद्र शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में जन्माष्टमी महोत्सव की तैयारियों और व्यवस्थाओं पर चर्चा कर जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

मंदिर की सजावट का जिम्मा मोहन पंचोली के संयोजन में सौंपा गया है। मंदिर परिसर को आम और अशोक के पत्तों की मालाओं के साथ विभिन्न प्रकार के पुष्पों और हरियाली से सजाया जाएगा। इसके साथ ही आकर्षक लाइट डेकोरेशन भी किया जाएगा। ठाकुरजी की प्रतिमाओं को भी नया स्वरूप देने के लिए रंग-रोगन का कार्य कराया जा रहा है।

पंडित मनोज तिवारी ने बताया कि 4 सितंबर को दोपहर 12 बजे भगवान राधा-कृष्ण का पंचामृत अभिषेक किया जाएगा। शाम को आरती के बाद प्रसिद्ध गायक मनोज गौतम के निर्देशन में भजन संध्या होगी। भजन संध्या रात्रि 12 बजे तक चलेगी। मध्यरात्रि में भगवान श्रीकृष्ण के जन्म दर्शन होंगे। इसके बाद महाआरती कर श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया जाएगा।

7 सितंबर को होगा नंद उत्सव-

ट्रस्ट संरक्षक सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि नंद उत्सव का आयोजन 7 सितंबर को दोपहर 12 बजे से किया जाएगा। इस अवसर पर ताराचंद गुप्ता परिवार की ओर से ठाकुरजी को छप्पन भोग अर्पित किया जाएगा।

बैठक में योगेंद्र जोशी, अरविंद अग्रवाल, ताराचंद गुप्ता, मनोहर खंडेलवाल, सत्यनारायण चीता, बंशीधर मंगल, पूनमचंद गुप्ता, जितेंद्र फतवानी, पुष्पा गट्टानी, कमलेश दीदी और राधा तिवारी सहित ट्रस्ट के सदस्य मौजूद रहे।