कोटा: नई ट्रेनों का काम कराकर दूसरे मंडलों को देने का आरोप, रनिंग स्टाफ ने डीआरएम कार्यालय पर किया प्रदर्शन

कोटा: नई ट्रेनों का काम कराकर दूसरे मंडलों को देने का आरोप, रनिंग स्टाफ ने डीआरएम कार्यालय पर किया प्रदर्शन

यतीश व्यास 

कोटा। कोटा मंडल के रनिंग स्टाफ ने कार्य वितरण और अन्य समस्याओं को लेकर मंगलवार को मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। वेस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर संघ के बैनर तले कर्मचारियों ने नारेबाजी कर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई।

संघ के प्रवक्ता विमल मित्तल ने आरोप लगाया कि नई ट्रेन शुरू होने पर उसका संचालन कोटा मंडल के ट्रेन मैनेजर और लोको पायलट से कराया जाता है, लेकिन ट्रेन नियमित होने के बाद उसका कार्य अन्य मंडलों के कर्मचारियों को दे दिया जाता है। इससे कोटा मंडल के रनिंग स्टाफ को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।

संघ ने ट्रेन मैनेजर कैडर में लीव रिजर्व कम करने और कई ट्रेनों के आउट ऑफ शेड्यूल चलने से उत्पन्न समस्याओं का मुद्दा भी उठाया। प्रदर्शन के बाद मंडल सचिव अब्दुल खालिक के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने अपर मंडल रेल प्रबंधक योगेश मित्तल से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।

मजदूर संघ ने चेतावनी दी कि समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं होने पर मंडल के रनिंग कर्मचारी धरना-प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।