कोटा: भूखंड बेचने के नाम पर 43 लाख की धोखाधड़ी, आरोपी गिरफ्तार

कोटा: भूखंड बेचने के नाम पर 43 लाख की धोखाधड़ी, आरोपी गिरफ्तार

यतीश व्यास 

कोटा। बोरखेड़ा थाना पुलिस ने आवासीय योजना का झाँसा देकर भूखंड बेचने के नाम पर 43 लाख रुपए की धोखाधड़ी के मामले में आरोपी अमित कुमार शर्मा (45) को गिरफ्तार किया है। आरोपी को शनिवार को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार बजरंग नगर निवासी जितेन्द्र सिंह राजावत ने 15 मार्च 2026 को रिपोर्ट दी थी कि अमित शर्मा ने जमीन को स्वयं के कब्जे और स्वामित्व की बताकर उसे आवासीय योजना के भूखंड दिखाए और 43 लाख रुपए ले लिए। बाद में जब परिवादी भूखंड पर काम कराने पहुंचा तो खातेदार ने काम रुकवा दिया। आरोपी ने खातेदार से विवाद होने की बात कही, लेकिन न तो भूखंड दिया और न ही रकम लौटाई।

इस पर बोरखेड़ा थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस ने आरोपी की तलाश कर उसे गिरफ्तार कर लिया।