कोटा: शराब पीने के दौरान कहासुनी में युवक की कुल्हाड़ी से हत्या, जंगल में छिपा बैठा था आरोपी, पुलिस ने दबोचा

कोटा: शराब पीने के दौरान कहासुनी में युवक की कुल्हाड़ी से हत्या, जंगल में छिपा बैठा था आरोपी, पुलिस ने दबोचा

यतीश व्यास 

कोटा। रानपुर थाना पुलिस ने खेत में कुल्हाड़ी से वार कर युवक की हत्या के मामले का 36 घंटे में खुलासा करते हुए फरार नामजद आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को जसपुरा नयागांव के सुनसान जंगल से पकड़ा गया। पुलिस वारदात में इस्तेमाल की गई कुल्हाड़ी को बरामद करने के प्रयास कर रही है। 

पुलिस के अनुसार, अगस्त को विष्णु और आरोपी इन्द्र सिंह खेत में दिनभर से शराब पी रहे थे। शाम को दोनों के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि इन्द्र सिंह ने खेत में बनी टापरी में कुल्हाड़ी से विष्णु पर वार कर उसकी हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया।

27 अगस्त को कैलाश भील और मृतक की पत्नी अनोपा बाई की रिपोर्ट पर रानपुर थाने में मामला दर्ज किया गया। पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम के निर्देश पर थानाधिकारी रमेश कविया के नेतृत्व में विशेष टीम ने आरोपी की तलाश शुरू की और लगातार दबिश देकर उसे जसपुरा नयागांव के सुनसान जंगल से गिरफ्तार कर लिया।