कोटा: 75वें जन्मदिवस पर सुरेन्द्र विजयवर्गीय का अभिनंदन, न्यास को दिया 5 लाख रुपए का अनुदान

कोटा: 75वें जन्मदिवस पर सुरेन्द्र विजयवर्गीय का अभिनंदन, न्यास को दिया 5 लाख रुपए का अनुदान

यतीश व्यास 

कोटा। अखिल भारतीय विजयवर्गीय सर्वजन हितकारी स्थायी कोष न्यास के अध्यक्ष एवं मोशन एजुकेशन के चेयरमैन सुरेन्द्र विजयवर्गीय के 75वें जन्मदिन पर मंगलवार को समाज की ओर से अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। न्यास के पदाधिकारियों, निदेशकों एवं समाजबंधुओं ने उनका शॉल ओढ़ाकर एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर अभिनंदन किया। 

समारोह में चन्द्रप्रकाश विजयवर्गीय ने अभिनंदन पत्र का वाचन किया। इसमें सुरेन्द्र विजयवर्गीय के सामाजिक सरोकारों, समाजहित में योगदान तथा जरूरतमंद परिवारों के सहयोग के लिए किए जा रहे प्रयासों का उल्लेख करते हुए उनके सेवाभावी व्यक्तित्व की सराहना की गई।

अपने 75वें जन्मदिवस को सामाजिक सरोकार से जोड़ते हुए सुरेन्द्र विजयवर्गीय ने अखिल भारतीय विजयवर्गीय सर्वजन हितकारी स्थायी कोष न्यास को 5 लाख रुपए का चेक अनुदान स्वरूप भेंट किया। उन्होंने कहा कि समाज एवं जरूरतमंद परिवारों के लिए किए जाने वाले कार्यों में योगदान देना उनके लिए खुशी और संतोष का विषय है। न्यास के माध्यम से जरूरतमंद परिवारों की सहायता एवं सामाजिक कार्यों को आगे बढ़ाने में यह राशि उपयोगी होगी।

समारोह में उनकी धर्मपत्नी सुशीला विजय, सुपुत्र एवं मोशन एजुकेशन के फाउंडर एवं एजुकेटर नितिन विजय तथा पुत्रवधू डॉ. स्वाति विजय भी मौजूद रहे।

इस अवसर पर न्यास के मंत्री नरेन्द्र विजयवर्गीय आटोन, कोषाध्यक्ष जगदीश प्रसाद धोरेला, प्रचार मंत्री सत्यनारायण काचरा वाले, रामलाल जी सीए, एडवोकेट रविन्द्र विजयवर्गीय, अशोक विजयवर्गीय, द्वारका प्रसाद रानोली वाले, चोथमल कुंदनपुर, सीए सुरेन्द्र, रामबाबू जी गेरोली वाले, चन्द्रप्रकाश, महेन्द्र कुमार, नवयुवक मंडल अध्यक्ष सीताराम एवं प्रधानमंत्री गजेन्द्र विजय सहित अन्य पदाधिकारी एवं समाजबंधु उपस्थित रहे।