कोटा: आकाश ने लॉन्च किया एंथे 2026, छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में मिलेगा नया मंच, 100% तक स्कॉलरशिप और 2.5 करोड़ रुपये के कैश प्राइज

कोटा: आकाश ने लॉन्च किया एंथे 2026, छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में मिलेगा नया मंच, 100% तक स्कॉलरशिप और 2.5 करोड़ रुपये के कैश प्राइज

यतीश व्यास 

कोटा। आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (एईएसएल) ने छात्रों की प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार करने के उद्देश्य से आकाश नेशनल टैलेंट हंट एग्जाम (एंथे) 2026 लॉन्च किया है। पिछले 16 वर्षों में एक करोड़ से अधिक छात्रों की भागीदारी के साथ एंथे देश के बड़े और लंबे समय से संचालित छात्र मूल्यांकन प्लेटफॉर्म में शामिल हो चुका है।

एंथे को महज स्कॉलरशिप परीक्षा के बजाय एक डायग्नोस्टिक असेसमेंट के रूप में तैयार किया गया है। परीक्षा के माध्यम से छात्रों की कॉन्सेप्ट समझ, एप्टीट्यूड, एनालिटिकल एबिलिटी और एग्जाम बिहेवियर का आकलन किया जाता है। इसका उद्देश्य छात्रों को यह समझने में मदद करना है कि उनकी तैयारी किस स्तर पर है, उनकी मजबूतियां क्या हैं और किन क्षेत्रों में सुधार की जरूरत है।

एंथे में शामिल होने वाले छात्रों को विस्तृत ‘एंथे इंटेलिजेंस रिपोर्ट’ दी जाएगी। इसमें विषयवार प्रदर्शन के साथ छात्र की प्रतियोगी परीक्षा सफलता की संभावनाओं और परीक्षा देने के तरीके का विश्लेषण किया जाएगा। रिपोर्ट में कॉम्पिटिटिव एग्जाम सक्सेस पोटेंशियल (CESP), टेस्ट-टेकिंग पर्सनैलिटी (TTP) और अटेम्प्ट इंटेलिजेंस कोशिएंट (AIQ) जैसे पहलुओं के जरिए छात्रों को अपनी तैयारी को बेहतर ढंग से समझने का अवसर मिलेगा।

आकाश के अनुसार, एंथे का उद्देश्य केवल यह बताना नहीं है कि छात्र ने कितने अंक हासिल किए, बल्कि यह समझाना भी है कि वह कहां बेहतर कर रहा है और आगे किस दिशा में मेहनत की जरूरत है।

एंथे से जुड़े छात्रों के प्रदर्शन को लेकर संस्थान ने बताया कि NEET UG 2026 के टॉप 100 में आकाश के 41 छात्रों में से 31 छात्र पहले एंथे में क्वालीफाई कर चुके थे। वहीं, JEE Advanced 2026 के टॉप 100 में स्थान बनाने वाले आकाश के 11 छात्रों में से 7 छात्र एंथे से जुड़े रहे हैं। संस्थान का कहना है कि शुरुआती स्तर पर प्रतिभा की पहचान, व्यवस्थित तैयारी और लगातार मार्गदर्शन छात्रों की प्रतियोगी परीक्षा यात्रा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

एईएसएल के एमडी एवं सीईओ चंद्र शेखर गरिसा रेड्डी ने कहा कि एंथे का उद्देश्य केवल स्कॉलरशिप तय करना नहीं है, बल्कि छात्रों को उनकी अकादमिक क्षमता और तैयारी का वास्तविक आकलन उपलब्ध कराना है। उनके अनुसार, छात्र को यह स्पष्टता मिलनी चाहिए कि वह वर्तमान में कहां खड़ा है और आगे बेहतर प्रदर्शन के लिए उसे किन क्षेत्रों पर काम करना है।

100 प्रतिशत तक स्कॉलरशिप, 2.5 करोड़ रुपये के कैश प्राइज-

एंथे 2026 में बेहतर प्रदर्शन करने वाले पात्र छात्रों को 100 प्रतिशत तक स्कॉलरशिप का अवसर मिलेगा। इसके अलावा टॉप परफॉर्मर्स के लिए कुल 2.5 करोड़ रुपये के कैश प्राइज भी रखे गए हैं। स्कॉलरशिप के माध्यम से विद्यार्थी आकाश के क्लासरूम, हाइब्रिड और डिजिटल प्रोग्राम्स का लाभ उठा सकेंगे।

ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों में परीक्षा-

एंथे 2026 कक्षा V से XII तक के विद्यार्थियों के लिए आयोजित किया जाएगा। परीक्षा ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों में होगी। ऑनलाइन परीक्षा 27 अक्टूबर से 1 नवंबर 2026 तक आयोजित होगी, जबकि ऑफलाइन परीक्षा 11 अक्टूबर, 25 अक्टूबर और 1 नवंबर 2026 को होगी। परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुके हैं और विद्यार्थी आधिकारिक एंथे पोर्टल या देशभर में मौजूद आकाश सेंटर के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

एईएसएल के अनुसार, एंथे का उद्देश्य छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी शुरू करने से पहले ही अपनी क्षमता, कमजोरियों और तैयारी के स्तर को समझने का अवसर देना है, ताकि मूल्यांकन को केवल परिणाम तक सीमित न रखकर उसे आगे की तैयारी के लिए उपयोगी दिशा में बदला जा सके।