कोटा: 16 अगस्त को श्रीजी हॉस्पिटल में लगेगा हृदय रोग जांच का नि:शुल्क शिविर

कोटा: 16 अगस्त को श्रीजी हॉस्पिटल में लगेगा हृदय रोग जांच का नि:शुल्क शिविर

यतीश व्यास 

कोटा। आमजन को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से श्रीजी हॉस्पिटल, रोड नंबर-5, गोबरिया बावड़ी में 16 अगस्त को सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक विशाल नि:शुल्क हृदय रोग एवं स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया जाएगा।

शिविर में वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. राकेश जिंदल, डॉ. निशांत सक्सेना एवं डॉ. रचित सक्सेना मरीजों को विशेषज्ञ परामर्श देंगे। सीने में दर्द, सांस फूलना, हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, बढ़ा हुआ कोलेस्ट्रॉल अथवा हृदय रोग के वाले मरीज शिविर का लाभ ले सकेंगे।

शिविर में नि:शुल्क कार्डियोलॉजी परामर्श के साथ ब्लड शुगर, HbA1c, लिपिड प्रोफाइल, कोलेस्ट्रॉल एवं थायरॉइड की जांच की सुविधा रहेगी। इसके अलावा सभी कार्डियक जांचों पर 20 प्रतिशत की विशेष छूट दी जाएगी।

डायटिशियन डॉ. ममता सिंघल हृदय रोगियों को डाइट संबंधी परामर्श देंगी, जबकि डॉ. पवन शर्मा हृदय पुनर्वास से संबंधित परामर्श देंगे। विशेषज्ञों ने कहा कि अनियमित जीवनशैली, तनाव, मोटापा, डायबिटीज, उच्च रक्तचाप, धूम्रपान और बढ़ता कोलेस्ट्रॉल हृदय रोग के प्रमुख जोखिम कारक हैं। समय पर जांच और विशेषज्ञ परामर्श से गंभीर जटिलताओं के खतरे को कम किया जा सकता है।

डॉ. राकेश जिंदल, डॉ. निशांत सक्सेना एवं डॉ. रचित सक्सेना ने हाड़ौतीवासियों से शिविर का अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील की।