कोटा: अटवाल नगर में गूंजा ‘हर घर तिरंगा’ का संदेश, छगन माहुर ने घर-घर पहुंचाया तिरंगा

कोटा: अटवाल नगर में गूंजा ‘हर घर तिरंगा’ का संदेश, छगन माहुर ने घर-घर पहुंचाया तिरंगा

यतीश व्यास 

कोटा, 14 अगस्त। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष छगन माहुर के नेतृत्व में अटवाल नगर क्षेत्र में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत जनसंपर्क एवं तिरंगा वितरण किया गया। माहुर ने भाजपा कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों के साथ घर-घर, दुकानों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर पहुंचकर राष्ट्रीय ध्वज वितरित किए।

इस दौरान क्षेत्र भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से गूंज उठा। माहुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर शुरू हुआ ‘हर घर तिरंगा’ अभियान अब जन-आंदोलन का रूप ले चुका है। यह अभियान प्रत्येक भारतीय को राष्ट्र और मातृभूमि के प्रति अपने दायित्व का अहसास कराने का माध्यम है।

उन्होंने कहा कि हर घर की छत पर शान से लहराता तिरंगा देश की एकता, अखंडता और सशक्त भारत का प्रतीक है। भाजपा कार्यकर्ता राजस्थान के हर जिले, गांव और ढाणी तक तिरंगा पहुंचाने के लिए अभियान में जुटे हैं। उन्होंने क्षेत्रवासियों से 15 अगस्त को अपने घरों पर तिरंगा फहराने की अपील की।

इस अवसर पर एडवोकेट अतिश सक्सेना, अमित सोनी, विकास कुमार, रोहित गोस्वामी, अमित गौतम, राजकुमार, राजेंद्र मीणा, भूपेंद्र तिवारी, एडवोकेट महेंद्र एवं राजेंद्र शर्मा सहित भाजपा पदाधिकारी, स्थानीय पूर्व पार्षद, बूथ अध्यक्ष, मातृशक्ति, युवा और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।