कोटा: सहजन और आंवले के 62 पौधों से संवरेगा दसलाना स्कूल परिसर, शिक्षा सहकारी-स्काउट गाइड वाटिका का उद्घाटन कल

कोटा: सहजन और आंवले के 62 पौधों से संवरेगा दसलाना स्कूल परिसर, शिक्षा सहकारी-स्काउट गाइड वाटिका का उद्घाटन कल

यतीश व्यास 

कोटा, 13 अगस्त। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दसलाना परिसर अब हरियाली से संवरेगा। शिक्षा विभाग कर्मचारी सहकारी सभा 696 आर कोटा-बारां एवं राजस्थान राज्य भारत स्काउट एवं गाइड स्थानीय संघ कोटा दक्षिण के संयुक्त तत्वावधान में विकसित “शिक्षा सहकारी-स्काउट गाइड वाटिका” का उद्घाटन 14 अगस्त को सुबह होगा।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शिक्षा मंत्री, राजस्थान सरकार के ओएसडी सतीश गुप्ता होंगे। अध्यक्षता शिक्षा सहकारी के अध्यक्ष एवं राजस्थान राज्य भारत स्काउट एवं गाइड के जिला प्रधान प्रकाश जायसवाल करेंगे। जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक मुख्यालय रामचरण मीणा, शिक्षा सहकारी सभा 696 के उपाध्यक्ष महेंद्र नागर एवं मंत्री जमुनालाल गुर्जर विशिष्ट अतिथि होंगे।

कार्यक्रम संयोजक एवं संस्था संचालक कमल कुमार शर्मा ने बताया कि विद्यार्थियों में पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता विकसित करने और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वाटिका तैयार की गई है। उद्घाटन के बाद विद्यालय परिसर में सहजन एवं आंवले के 62 पौधों का पौधारोपण किया जाएगा।

प्रधानाचार्य विभोर गुप्ता ने बताया कि वाटिका विद्यार्थियों के लिए पर्यावरण शिक्षा का जीवंत माध्यम बनेगी। विद्यार्थियों को पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण के लिए प्रेरित किया जाएगा।