कोटा: पंजाबी खत्री सभा का राष्ट्रीय अधिवेशन संपन्न- डॉ. सर्वानंद आर्य फिर बने राष्ट्रीय अध्यक्ष, 3 साल का मिला कार्यकाल

कोटा: पंजाबी खत्री सभा का राष्ट्रीय अधिवेशन संपन्न- डॉ. सर्वानंद आर्य फिर बने राष्ट्रीय अध्यक्ष, 3 साल का मिला कार्यकाल

यतीश व्यास 

कोटा। पंजाबी खत्री समाज की कार्यकारिणी का दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन जींद के एक निजी होटल में राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सर्वानंद आर्य की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। अधिवेशन में राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तर के कई पदाधिकारियों ने भाग लिया  कार्यक्रम में हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर डॉ. श्रीकृष्ण लाल मिढा भी उपस्थित रहे। 

राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रवीण गुलाटी ने बताया कि अधिवेशन में सर्वसम्मति से डॉ. सर्वानंद आर्य को आगामी तीन वर्षों के लिए पुनः राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया। अधिवेशन में महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान से आए प्रतिनिधि शामिल हुए। 

इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हरीश अरोड़ा एवं सुशील अरोड़ा, राष्ट्रीय विस्तारक गुलशन नागी, राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष संजीव तलवार, प्रदेश महिला अध्यक्ष सोनिया अदलखा, हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष राम कमरा, प्रवीण नागपाल और प्रवीण अरोड़ा सहित कई गणमान्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।