कोटा ग्रामीण पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नाकाबंदी तोड़कर भागने की कोशिश कर रहे दो शराब तस्करों को पकड़ा, दो कार सहित 27 लाख की अवैध शराब जब्त

कोटा ग्रामीण पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नाकाबंदी तोड़कर भागने की कोशिश कर रहे दो शराब तस्करों को पकड़ा, दो कार सहित 27 लाख की अवैध शराब जब्त

यतीश व्यास 

कोटा। इटावा थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 294 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की। शराब की कीमत वाहन सहित करीब 27 लाख 35 हजार रुपए बताई गई है।

पुलिस के अनुसार, गुजरात निवासी आरोपी लक्ष्मण किशोर और धवल किशोर प्रजापति दो कारों में मध्यप्रदेश से गुजरात की ओर शराब ले जा रहे थे।

इटावा क्षेत्र में नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने संदिग्ध दोनों कारों को रोकने का प्रयास किया। कार चालकों ने वाहन की गति बढ़ाकर भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने बैरिकेड लगाकर दोनों वाहनों को रोक लिया। तलाशी लेने पर पीछे की सीट और डिग्गी में विभिन्न ब्रांड की 294 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब मिली।

पुलिस ने दोनों वाहन और शराब जब्त कर आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।