कोटा: अच्छी बारिश की आस में गड़े भेरुजी की शरण, विधि-विधान से की पूजा-अर्चना

कोटा: अच्छी बारिश की आस में गड़े भेरुजी की शरण, विधि-विधान से की पूजा-अर्चना

यतीश व्यास 

कोटा। हाड़ौती में पर्याप्त बारिश नहीं होने से किसान और आमजन चिंतित हैं। अच्छी बारिश की कामना को लेकर पाटनपोल स्थित प्राचीन गड़े भेरुजी महाराज के मंदिर में बुधवार को विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। विद्वान पंडितों ने मंत्रोच्चार के साथ भैरव बाबा का पूजन कर हाड़ौती में अच्छी बारिश के लिए प्रार्थना की।

भाजपा के पूर्व पार्षद महेश गौतम लल्ली के नेतृत्व में क्षेत्रवासियों ने पूजा-अर्चना में भाग लिया। इससे पहले मंगलवार रात गड़े भेरुजी की खुदाई कर जमीन के नीचे स्थित मंदिर की साफ-सफाई करवाई गई थी। बुधवार को सैकड़ों क्षेत्रवासियों की मौजूदगी में पूजा संपन्न हुई।

महेश गौतम लल्ली ने बताया कि हाड़ौती में अच्छी बारिश होने तक गड़े भेरुजी महाराज की प्रतिदिन पूजा-अर्चना की जाएगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अच्छी बारिश के लिए श्रद्धालु पूरी आस्था के साथ भैरव बाबा से प्रार्थना कर रहे हैं।