कोटा: हाड़ौती पालीवाल ब्राह्मण हितकारी समिति की बैठक 9 अगस्त को

यतीश व्यास 

कोटा। हाड़ौती पालीवाल ब्राह्मण हितकारी समिति की मासिक कार्यकारिणी बैठक 9 अगस्त को प्रातः 11 बजे स्वर्गीय मेजर कन्हैयालाल पालीवाल छात्रावास में आयोजित होगी। बैठक में वार्षिक आम सभा की तिथि, वार्षिक लेखा-जोखा, नई टेलीफोन डायरेक्टरी के प्रकाशन, छात्रावास में वार्डन की नियुक्ति तथा वार्षिक गोठ की तिथि सहित विभिन्न सामाजिक विषयों पर चर्चा की जाएगी। साथ ही समिति द्वारा संचालित छात्रावास के लिए नए केयरटेकर एवं वार्डन के पदों हेतु अभ्यर्थियों के साक्षात्कार भी आयोजित किए जाएंगे। अध्यक्ष पुरुषोत्तम पालीवाल ने सभी कार्यकारिणी सदस्यों से समय पर उपस्थित रहने का आग्रह किया।