कोटा: पीडब्ल्यूडी में टेस्टिंग शुल्क की राशि 15 लाख रुपए के गबन का आरोपी गिरफ्तार

कोटा: पीडब्ल्यूडी में टेस्टिंग शुल्क की राशि 15 लाख रुपए के गबन का आरोपी गिरफ्तार

यतीश व्यास 

कोटा। नयापुरा थाना पुलिस ने सार्वजनिक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) में टेस्टिंग शुल्क की करीब 15 लाख रुपये की राजस्व राशि के गबन के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम ने बताया कि विशेष अभियान के तहत कुन्हाड़ी निवासी कुलदीप पंवार (25) को गिरफ्तार किया। आरोपी पर टेस्टिंग शुल्क के रूप में जमा होने वाली राजस्व राशि को निजी बैंक खातों में ट्रांसफर कर गबन करने का आरोप है।

मामले में सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता राजेंद्र कुमार मीणा की रिपोर्ट पर नयापुरा थाने में प्रकरण दर्ज किया गया था।