कोटा: यूजीसी कानून वापस ले सरकार, सवर्ण न्याय यात्रा पर लाठीचार्ज निंदनीय- अनिल तिवारी

कोटा: यूजीसी कानून वापस ले सरकार, सवर्ण न्याय यात्रा पर लाठीचार्ज निंदनीय- अनिल तिवारी

यतीश व्यास 

कोटा। ब्राह्मण कल्याण परिषद के संयोजक अनिल तिवारी ने जयपुर में करणी सेना एवं सवर्ण समाज की शांतिपूर्ण ‘सवर्ण न्याय यात्रा’ पर पुलिस लाठीचार्ज की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि सरकार को समाज को विभाजित करने वाले प्रस्तावित यूजीसी कानून को तत्काल वापस लेना चाहिए और टकराव की बजाय संवाद का मार्ग अपनाना चाहिए।

तिवारी ने कहा कि महाविद्यालयों में सभी वर्गों के विद्यार्थी साथ पढ़ते हैं। ऐसे में केवल जाति के आधार पर किसी छात्र को अपराधी की दृष्टि से देखना उचित नहीं है। इससे विद्यार्थियों के बीच सामाजिक तनाव और वैमनस्य बढ़ने की आशंका है।

उन्होंने कहा कि यदि अन्य संगठनों को शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अनुमति दी जाती है तो सवर्ण समाज के संगठनों के साथ अलग व्यवहार नहीं होना चाहिए। परिषद ने सरकार से निष्पक्ष कार्रवाई करते हुए समाज के प्रतिनिधियों से सकारात्मक संवाद स्थापित करने की मांग की है।