कोटा: भीमगंजमंडी पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर जुआ खेलते 8 जुआरी पकड़े, 13,800 रुपये जब्त

कोटा: भीमगंजमंडी पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर जुआ खेलते 8 जुआरी पकड़े, 13,800 रुपये जब्त

यतीश व्यास 

कोटा। भीमगंजमंडी थाना पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर अवैध जुआ खेल रहे 8 लोगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 13,800 रुपये की जब्त किए हैं।

थानाधिकारी रामविलास मीणा ने बताया कि अभियान के तहत अजय आहूजा पार्क, खेड़ली फाटक और आर्य समाज रोड पर कार्रवाई की गई। गिरफ्तार आरोपियों में मयंक अरोड़ा उर्फ गोलू, जगदीश वर्मा, खलील अहमद, सैय्यद सैफ हुसैन जेदी, जाकिर हुसैन, अरुण खंडेलवाल, विपुल रावत और भारत सिंह को गिरफ्तार किया है।