कोटा: गुरु पूर्णिमा पर जरूरतमंदों को कराया भोजन

कोटा: गुरु पूर्णिमा पर जरूरतमंदों को कराया भोजन

यतीश व्यास 

कोटा। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष छगन माहुर एवं गणेश नवयुवक मंडल द्वारा किशोर सागर, नयापुरा सहित कई सार्वजनिक स्थानों पर निर्धन, बेसहारा और जरूरतमंद लोगों को भोजन कराया गया।

इस अवसर पर छगन माहुर ने कहा कि गुरु पूर्णिमा केवल ज्ञान का पर्व नहीं, बल्कि मानव सेवा का भी संदेश देती है। उन्होंने कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा के भाव से समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहायता पहुंचाना सबसे बड़ी पूजा है। उन्होंने मंडल के सेवा कार्यों की सराहना करते हुए युवाओं से सामाजिक सरोकारों से जुड़े रहने का आह्वान किया। कार्यक्रम में गणेश नवयुवक मंडल के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।