कोटा: भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी प्रधानमंत्री की ‘मन की बात’

कोटा: भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी प्रधानमंत्री की ‘मन की बात’

यतीश व्यास 

कोटा। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष छगन माहुर ने रविवार को बोरखेड़ा मंडल के बूथ संख्या 37 पर कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का श्रवण किया।

इस अवसर पर माहुर ने कहा कि प्रधानमंत्री के विचार समाज और राष्ट्र के प्रति दायित्वों के निर्वहन की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा कि ‘मन की बात’ देश में हो रहे सकारात्मक बदलावों और जनभागीदारी का प्रभावी माध्यम बन चुका है तथा बूथ स्तर पर ऐसे कार्यक्रम संगठन को मजबूती प्रदान करते हैं।

कार्यक्रम में तारा सिंह, शरद चौधरी, राजकुमार झा, अभिषेक शर्मा, गोरी कांत, अर्जुन, नितिन, अमन, अविनाश और ललित मिश्रा सहित बोरखेड़ा मंडल के भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।