कोटा: माधवी सिंह अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की कोटा जोन अध्यक्ष मनोनीत

कोटा: माधवी सिंह अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की कोटा जोन अध्यक्ष मनोनीत

यतीश व्यास 

कोटा। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की महिला विंग के कोटा जोन अध्यक्ष पद पर माधवी सिंह को मनोनीत किया गया है। उनका मनोनयन नेशनल विंग के अध्यक्ष राजा मानवेंद्र सिंह एवं महिला अध्यक्ष इंदु तोमर ने किया।

माधवी सिंह ने कहा कि उनका उद्देश्य समाजहित में कार्य करने वालों को संगठन से जोड़ना तथा क्षत्रिय समाज की एकता और सामाजिक-आर्थिक उत्थान के लिए कार्य करना है। सिविल लाइंस निवासी माधवी सिंह विभिन्न सामाजिक संस्थाओं से जुड़ी हुई हैं। हाल ही में उन्हें जयपुर में आयोजित समारोह में उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों के लिए ‘प्राइड ऑफ राजस्थान अवार्ड’ से भी सम्मानित किया गया।