कोटा: सीमलिया में कांग्रेस का हल्ला बोल, मोदी-नागर का पुतला फूंका

कोटा: सीमलिया में कांग्रेस का हल्ला बोल, मोदी-नागर का पुतला फूंका

यतीश व्यास 

कोटा। सांगोद विधानसभा के सिमलिया कस्बे में कांग्रेस के देहात जिला अध्यक्ष भानु प्रताप के नेतृत्व में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने युवाओं, किसानों और आमजन के मुद्दों को लेकर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर का पुतला दहन किया।

कांग्रेस ने नीट पेपर लीक, स्मार्ट मीटर, खाद की कालाबाजारी, बिजली कटौती, किसानों को खाद की कमी और जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर सरकार को घेरा। भानु प्रताप ने कहा कि कांग्रेस युवाओं, किसानों और आमजन के अधिकारों की लड़ाई लगातार लड़ती रहेगी। कार्यकर्ताओं ने मांगें नहीं माने जाने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी भी दी।