कोटा: श्रीराम मंदिर में चातुर्मास महोत्सव कल से, प्रतिदिन 5100 शिवलिंगों का होगा पूजन, 18 हजार श्रीमद्भागवत श्लोकों का होगा सामूहिक वाचन

कोटा: श्रीराम मंदिर में चातुर्मास महोत्सव कल से, प्रतिदिन 5100 शिवलिंगों का होगा पूजन, 18 हजार श्रीमद्भागवत श्लोकों का होगा सामूहिक वाचन

यतीश व्यास 

कोटा। स्टेशन क्षेत्र में स्थित श्रीराम मंदिर में चातुर्मास महोत्सव को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। तीन माह तक चलने वाले धार्मिक आयोजनों के तहत संत-महात्माओं के सान्निध्य में विभिन्न अनुष्ठान, पूजन और कथाओं का आयोजन किया जाएगा।

राम मंदिर प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष हरिकुमार शर्मा ने बताया कि दंडी संन्यासी स्वामी विश्वस्वरूप महाराज का मंदिर में आगमन हो चुका है। वहीं शंकरगढ़ के परमादर्श आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी जगदीशपुरी महाराज को चातुर्मास कार्यक्रम में आमंत्रित करने के लिए मंदिर पदाधिकारी रघुवेंद्र नागल, भारत भूषण खत्री, मुख्य पुजारी आचार्य पंडित रामबाबू शर्मा सहित अन्य प्रतिनिधि पहुंचे।

उन्होंने बताया कि 25 जुलाई से प्रतिदिन 5100 मिट्टी के शिवलिंगों का पूजन किया जाएगा। श्रद्धालुओं द्वारा पितृ पूजन एवं अन्य धार्मिक अनुष्ठान भी संतों के मार्गदर्शन में संपन्न होंगे। चातुर्मास के दौरान 18 हजार श्रीमद्भागवत श्लोकों का सामूहिक वाचन भी कराया जाएगा। इसके अलावा 10 अगस्त को भितरिया कुंड से विशाल कांवड़ यात्रा निकाली जाएगी, जबकि 12 अगस्त से श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ होगा।

मंदिर समिति के अनुसार चातुर्मास के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।