रेलवे मजदूर संघ के प्रयास से कोटा को मिलेगा नया विद्युत लोको शेड

रेलवे मजदूर संघ के प्रयास से कोटा को मिलेगा नया विद्युत लोको शेड

यतीश व्यास 

कोटा। रेलवे बोर्ड की स्वीकृति के बाद कोटा में नया विद्युत लोको शेड खोलने की प्रक्रिया तेज हो गई है। वेस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर संघ के महामंत्री अशोक शर्मा ने पश्चिम मध्य रेलवे के महाप्रबंधक दिलीप कुमार से मुलाकात कर कोटा में विद्युत लोको शेड के कार्य को शीघ्र शुरू कराने पर चर्चा की।

मंडल सचिव अब्दुल खालिक ने बताया कि रेलवे बोर्ड ने पश्चिम मध्य रेलवे में 500 विद्युत लोको की क्षमता वाले नए विद्युत लोको शेड की स्थापना को स्वीकृति प्रदान कर दी है। बोर्ड द्वारा 12 मई 2026 को जारी पत्र में इस परियोजना के लिए आवश्यक वित्तीयवित्तीय प्रावधान भी सुनिश्चित किए गए हैं।

अशोक शर्मा ने कहा कि कोटा में विद्युत लोको शेड स्थापित होने से क्षेत्र में नए रोजगार के अवसर पैदा होंगे। इसके साथ ही रेलवे कर्मचारियों को पदोन्नति एवं तकनीकी कार्यों में नए अवसर मिलेंगे।