कोटा: हम पुलिस परिवार से हैं, हमें कौन रोक सकता है?, हेलमेट के लिए आम लोगों पर कार्रवाई, लेकिन पुलिस चिन्ह लगी बाइक पर घूमते 3 युवकों पर नहीं हुई कार्रवाई

कोटा: हम पुलिस परिवार से हैं, हमें कौन रोक सकता है?, हेलमेट के लिए आम लोगों पर कार्रवाई, लेकिन पुलिस चिन्ह लगी बाइक पर घूमते 3 युवकों पर नहीं हुई कार्रवाई

यतीश व्यास 

कोटा। शहर में यातायात नियमों के पालन को लेकर पुलिस लगातार अभियान चलाकर कार्रवाई करती है। बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों के चालान काटे जाते हैं, लेकिन शहर में सामने आए एक मामले ने पुलिस की कार्रवाई को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

गौरतलब है कि एक मोटरसाइकिल पर पुलिस का नाम और लोगो लगा हुआ था, जिस पर तीन युवक सवार होकर शहर में घूमते नजर आए। बाइक पर पुलिस का चिन्ह होने के बावजूद तीनों युवकों ने हेलमेट नहीं पहन रखा था।

आम वाहन चालकों पर हेलमेट को लेकर सख्ती बरतने वाली पुलिस की नजर इस बाइक पर क्यों नहीं पड़ी, यह चर्चा का विषय बना हुआ है। पुलिस का लोगो और नाम निजी वाहन पर इस्तेमाल करना नियमों के दायरे में आता है और इससे लोगों में भ्रम की स्थिति भी उत्पन्न हो सकती है।

क्या पुलिस प्रशासन ऐसे मामलों में जांच कर कार्रवाई करेगा या फिर पुलिस के नाम और चिन्ह के दुरुपयोग के मामले यूं ही नजरअंदाज होते रहेंगे।