बाबा बर्फानी सिमटे: अमरनाथ गुफा में पवित्र हिम शिवलिंग अब लगभग एक फीट का, यात्रा शुरू होने के कुछ ही दिनों में तेजी से घटा आकार

बाबा बर्फानी सिमटे: अमरनाथ गुफा में पवित्र हिम शिवलिंग अब लगभग एक फीट का, यात्रा शुरू होने के कुछ ही दिनों में तेजी से घटा आकार

यतीश व्यास 

कोटा। पवित्र अमरनाथ गुफा में प्राकृतिक रूप से बनने वाले बाबा बर्फानी (हिम शिवलिंग) का आकार तेजी से घटकर अब लगभग एक फीट रह गया है। सोमवार को सामने आई तस्वीरों में शिवलिंग पहले की तुलना में काफी छोटा दिखाई दिया। बताया जा रहा है कि यात्रा शुरू होने से पहले इसका आकार कई फीट ऊंचा था, लेकिन मौसम में बदलाव और बढ़ते तापमान के कारण यह लगातार पिघलता जा रहा ह

इस वर्ष 57 दिनों तक चलने वाली अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से शुरू हुई है और 28 अगस्त तक चलेगी। यात्रा के शुरुआती दिनों से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। प्रशासन की ओर से सुरक्षा और सुविधाओं के व्यापक इंतजाम किए गए हैं तथा प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु पवित्र गुफा तक पहुंच रहे हैं।