कोटा: नवनियुक्त अधीक्षक डॉ. राकेश सिंह का लैब टेक्नीशियन संघ ने किया अभिनंदन

कोटा: नवनियुक्त अधीक्षक डॉ. राकेश सिंह का लैब टेक्नीशियन संघ ने किया अभिनंदन

यतीश व्यास 

कोटा। अखिल राजस्थान लैब टेक्नीशियन संघ की ओर से शनिवार को एमबीएस अस्पताल के नवनियुक्त अधीक्षक डॉ. राकेश सिंह का पुष्पगुच्छ एवं माल्यार्पण कर स्वागत एवं सम्मान किया गया। 

संघ के पदाधिकारियों ने डॉ. सिंह से अस्पताल की व्यवस्थाओं एवं लैब संचालन को लेकर चर्चा की। अधीक्षक ने एमबीएस अस्पताल की सेंट्रल लैब में सुचारू लैब प्रबंधन की सराहना करते हुए गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं के लिए सभी के सहयोग की अपेक्षा जताई।

इस मौके पर संघ के जिला अध्यक्ष राधेश्याम मेघवाल, संरक्षक हर्षकांत शर्मा, महामंत्री अश्विनी वर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष ओमप्रकाश मीणा, प्रदेश संगठन मंत्री रवि शर्मा, मीडिया प्रभारी गोविन्द शर्मा, मेडिकल कॉलेज चिकित्सा शिक्षा के महामंत्री राजीव सिंह राठौड़, अनिल शर्मा, इम्तियाज आलम, गजेन्द्र नागर, विकास नायक, मनोज जैन, मुकेश बैरवा, दीपक सुवालका, रियाजुद्दीन अब्बासी, लोकेश मीणा, महिला संगठन मंत्री लक्ष्मी गोदवानी, दीपिका मेघवाल, प्रियंका मीणा सहित संघ के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।