कोटा: संजय नगर में लगेगा नि:शुल्क नेत्र जांच एवं मेडिकल शिविर

कोटा: संजय नगर में लगेगा नि:शुल्क नेत्र जांच एवं मेडिकल शिविर

यतीश व्यास 

कोटा। कहकशां मुस्कान संस्थान के तत्वावधान में रविवार दोपहर 12 बजे स्टेशन क्षेत्र स्थित संजय नगर में नि:शुल्क नेत्र जांच एवं मेडिकल शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर में अनुभवी चिकित्सकों द्वारा नेत्र जांच, स्वास्थ्य परीक्षण तथा आवश्यक चिकित्सीय परामर्श नि:शुल्क उपलब्ध कराया जाएगा।

कार्यक्रम संयोजक आरिफ मंसूरी ने बताया कि शिविर का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद लोगों तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है। शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष छगन माहुर करेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता फारुख राणा तथा राष्ट्रीय मुस्लिम मंच के प्रदेश सह-संयोजक ईरशाद अली मौजूद रहेंगे।

संस्थान ने संजय नगर एवं आसपास के क्षेत्र के नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाने की अपील की है।