रुद्र सेना युवा शक्ति का विस्तार, रोहित नागर बने ग्राम अध्यक्ष

रुद्र सेना युवा शक्ति का विस्तार, रोहित नागर बने ग्राम अध्यक्ष

छबड़ा/बारां। रुद्र सेना युवा शक्ति संगठन की बैठक बुधवार ग्राम बंबोरा में आयोजित की गई। बैठक में संगठन के विस्तार, आगामी गतिविधियों एवं ग्राम स्तर पर संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की सर्वसम्मति से रोहित नागर को रुद्र सेना युवा शक्ति, ग्राम बंबोरा का ग्राम अध्यक्ष मनोनीत किया गया। इस दौरान जिला संयोजक राजू कुशवाह ने ग्राम बंबोरा की नई कार्यकारिणी का गठन करते हुए पदाधिकारियों को संगठन हित में सक्रिय भूमिका निभाने के निर्देश दिए।