कोटा: झरने के बालाजी मंदिर परिसर में होगा भगवान परशुराम मंदिर का निर्माण, भूमि चिन्हित

कोटा: झरने के बालाजी मंदिर परिसर में होगा भगवान परशुराम मंदिर का निर्माण, भूमि चिन्हित

यतीश व्यास 

कोटा। नंदग्राम ब्राह्मण परिषद की ओर से भगवान परशुराम मंदिर के निर्माण के लिए झरने के बालाजी मंदिर परिसर में स्थान का चयन किया गया। पंडित प्रदीप जोशी के सानिध्य में स्थल का निरीक्षण कर सर्वसम्मति से मंदिर निर्माण का निर्णय लिया गया।

परिषद के संचालक महेश गौतम लल्ली ने बताया कि नंदग्राम ब्राह्मण परिषद के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में मंदिर निर्माण के लिए उपयुक्त स्थान चिन्हित किया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि भगवान परशुराम मंदिर का निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ किया जाएगा। 

इस दौरान परिषद से जुड़े अशोक शुक्ला, पंडित अनिल औदिच्य, नीरज शर्मा, पुजारी पंडित लोकेश शुक्ला, प्रेम बिहारी शर्मा, विनय शुक्ला सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।