कोटा: रेलवे कॉलोनी व भीमगंजमंडी थाने के 103 वाहन कल होंगे नीलाम, बड़ी संख्या में जुटेंगे बोलीदाता

कोटा: रेलवे कॉलोनी व भीमगंजमंडी थाने के 103 वाहन कल होंगे नीलाम, बड़ी संख्या में जुटेंगे बोलीदाता

यतीश व्यास 

कोटा। शहर पुलिस द्वारा थाना भीमगंजमंडी एवं रेलवे कॉलोनी क्षेत्र में जब्त किए गए वाहनों की सार्वजनिक नीलामी 24 जून को आयोजित की जाएगी। नीलामी सुबह 11 बजे थाना परिसर में होगी।

पुलिस के अनुसार दोनों थानों में विभिन्न मामलों में जब्त किए गए कुल 103 वाहनों की नीलामी की जाएगी। इनमें 102 दुपहिया एवं एक चौपहिया वाहन शामिल हैं।

सफल बोलीदाताओं को वाहनों का उठाव भी संबंधित थाने से ही किया जाएगा। पुलिस ने अधिक से अधिक लोगों से नीलामी प्रक्रिया में भाग लेकर इसका लाभ उठाने का आह्वान किया है।